…जैसे कि हो दो किनारें!

#feeling #life #blog #love #togetherness


मै एक तल्ख हकीकत,

वो बर्फ़ीले हर्फ़ का मालिक!


मै हर पल एक गुनाह सी,

वो अलहड़ पाकीज़ा मेरा!


उसकी जादू जैसी बातों,

पर मेरा बेपरवाह सा लहज़ा!


वो चंचल शोख पवन सा,

मै खामोशी का मंजर!


उसका चाँद सा ठंडा चेहरा,

मैं तपती सूरज सी! 


कुछ इतने अलग हैं,

‘मै और वो’ जैसे के हो दो किनारें!!


                             ©2k17आपकी—Jयोति🙏


All Rights Reserved ©Emotional Queen2k17

32 thoughts on “…जैसे कि हो दो किनारें!

  1. वाह! बहुत खूब, ज्योति! मुझे पूरा विशवास है कि तुम ‘तपती सूरज सी!’ हो! प्यार एवं आशीर्वाद. 🙂

    Liked by 1 person

Leave a comment